फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को टालने की साजिश रच रही है भाजपा: सूर्यकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जनपद पौड़ी के नगर निकाय चुनाव के कांग्रेस पर्यवेक्षक सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने जीरो टॉलरेंस की सरकार को जीरो उपलब्धि वाली सरकार बताया। कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार खनन व शराब सहित भू-माफिया के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित सूर्य प्लाजा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर विगत एक साल में एक ईंट भी नहीं रख पाई है। बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के नाम पर पुलिस से पिटवाया जा रहा है। सरकार से युवा, किसान, व्यापारी सब तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की नीतियों में विश्वास रखने वाले जिताऊ एवं टिकाऊ प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, मीना बछवाण, रवींद्र जजेडी, हेमचंद्र पंवार व सूरज प्रसाद कांति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें