फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में 111 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लायंस क्लब डिग्निटी की ओर से शहीद मंदीप सिंह रावत की पुण्य स्मृति में जीआईसी कोटद्वार में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल पंजीकृत 125 लोगों में से 95 ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं महर्षि कण्व योग समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के ब्लड बैंक में 16 यूनिट रक्तदान किया।



जीआईसी कोटद्वार में आयोजित शिविर का उद्घाटन शहींद मंदीप सिंह रावत की माता सूमा देवी ने शहीद बेटे के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब के अध्यक्ष राजेश बत्रा ने कहा कि शिविर में दान किए गए रक्त की एक-एक बूंद शहीद मंदीप को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिविर के प्राेजेक्ट इंचार्ज अवधेश चमोली ने सभी रक्तदानियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस मौके पर एम्स ऋषिकेश की डॉ. जूही भाटिया, डॉ. सपना सफीर और उनकी टीम के सदस्य तरुण विग्नेश और राम प्रसाद ने रक्तदान करने आए लोगों का पंजीकरण करने साथ ही उनका रक्त एकत्र किया। इस मौके पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश रावत, आधार शिला रक्तदान समूह के संचालक दलजीत सिंह, क्लब के सचिव रोहित बत्ता, कोषाध्यक्ष राजेश फूल, उपाध्यक्ष प्रशांत रस्तोगी, हुकुम सिंह नेगी, हितेश गोयल, डॉ. सुरेंद्र खट्टर, बृजेश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महर्षि कण्व योग समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर योगाभ्यास के उपरांत हवन-यज्ञ किया। साथ ही राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के ब्लड़ बैंक में स्वैछिक रक्तदान किया। सर्वप्रथम मवाकोट स्थित एक बारात घर में निशुल्क दैनिक स्थाई योग कक्षा शुरू हुई। जिसमें योग शिक्षक सुमन कुकरेती ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल कोटद्वार के ब्लड बैंक में 16 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी, योग शिक्षक हर्ष मणि नौडियाल, भूपेंद्र नेगी, देवेंद्र ध्यानी, अरुण थपलियाल, रामौतार शर्मा, सुधेश शर्मा, मंजू रावत और रुचि कंडवाल सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें