फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मुरली सिंह को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने रविवार को 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को उनके जन्मदिन पर सम्मानित किया। इस मौके पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने आजादी के आंदोलन की यादें ताजा की। उन्होंने बताया कि कैसे आजाद हिंद फौज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजादी की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

रविवार को मवाकोट स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग और वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके पोते चंद्रमोहन सिंह रावत, वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.), महासचिव रामकुमार अग्रवाल, कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.), रेणुका गुसाईं, महावीर सिंह, सतीश ध्यानी, पीएल खंतवाल, जनार्द्धन ध्यानी, दिनेश ध्यानी, प्रवेश नवानी, रिपुदमन सिंह नेगी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, बलराम सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें