फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीडांडा युवा महोत्सव में महिला मंगल दल भोपाटी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। युवा कल्याण विभाग की ओर से नैनीडांडा ब्लाक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ओवरऑल में महिला मंगल दल भोपाटी को प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर एकांकी नाटक प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भोपाटी ने प्रथम, महिला मंगल दल कौला द्वितीय और महिला मंगल दल बड़ेथ तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भोपाटी ने पहला, कसाना ने दूसरा और महिला मंगल दल चोरगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत गायन में महिला मंगल दल भोपाटी, चोरगढ़ और कसाना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीता ध्यानी, मंजू कंडारी और अनू नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जंग बहादुर नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख महेंद्र सिंह रावत, बीडीओ संतोष जेठी, बीईओ डा. रामनिवास, युवा कल्याण विभाग अधिकारी सचिन कुमार व एडीओ प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें