कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर मृतक की पत्नी रेखा रघुवंशी और विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार से हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई।
शुक्रवार को रेखा रघुवंशी की अगुवाई में उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी, समाजसेवी आशीष किमोठी, हुकुम सिंह, सुगुप्ता सिंह, हरीशचंद्र, अधिवक्ता ध्यान सिंह नेगी, अखिलेश घिल्डियाल, मुकेश कपटियाल, दीपक सिंह रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट, रामसेवक शाह, चंद्रेश लखेड़ा और गौरव गोदियाल समेत कई लोगों ने सरकार से वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 12 दिन से मृतक की पत्नी और अन्य संगठनों के लोग सरकार से इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगले 13 सितंबर को सुशील रघुवंशी हत्याकांड को एक साल पूरा हो जाएगा। एक साल के अंदर वकील की मौत का खुलासा न होना पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोलने के लिए काफी है।
-फोटो