फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुरी में शराब का ठेका स्वीकृत होने पर भड़का एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रदेश सरकार द्वारा भाबर क्षेत्र के दुर्गापुर में शराब की सरकारी दुकान को स्वीकृत करने से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दुुर्गापुरी में शराब का ठेका खोले जाने के आदेश वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन पर जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि दुर्गापुर भाबर क्षेत्र का एक मुख्य बाजार है। यहां सुबह से शाम तक महिलाओं, छात्र-छात्राओं का आना जाना रहता है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से दुर्गापुरी में शराब का ठेका खोलकर शराब माफियाओं द्वारा यहां के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से तत्काल दुर्गापुरी में शराब की दुकान खोलने के आदेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल, सचिन रावत, शुभम रावत, अजय कुमार, प्रवेश रावत, आशु कुमार आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें