फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लक्ष्मी' ने रोका बाबा केदार का रास्ता

Sat, 21 Dec 2013 06:06 PM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत में धन की कमी आड़े आने लगी है। कार्यदायी संस्था को अभी तक पैदल मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ीकरण के लिए धन उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार व मजदूर कभी भी काम छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आपदा में बह गए थे रास्ते
जून में केदारनाथ आपदा के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। बाद में लोनिवि की ओर से पैदल मार्ग का निर्माण किया, जिससे 11 सितंबर को केदारनाथ धाम में आपदा के बाद फिर से पूजा शुरू हो पाई। अगले यात्रा काल के लिए मार्ग को सुगम बनाने के लिए लोनिवि की ओर से इन दिनों सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

धन नहीं मिलने से नहीं हो रहे कार्य
धन नहीं मिलने के कारण मरम्मत कार्य में जुटे ठेकेदार व मजदूर भी अब काम करने से मना करने लगे हैं। केदारसभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी ने कहा कि अगले वर्ष केदारनाथ यात्रा तभी सुचारु शुरू हो सकती है, जब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग दुरुस्त हो सके। लेकिन शासन स्तर से धन आवंटित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


लोनिवि गुप्तकाशी के ईई केएस नेगी ने भी केदारनाथ पैदल मार्ग सुधारीकरण कार्य में धन की कमी को स्वीकारा हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग सुधारीकरण कार्य में 75 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन शासन स्तर से धन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें