उत्तराखंड में कांवड़ियों का उत्पात थमता नजर नहीं आ रहा है। श्रावण शिवरात्रि को दो कांवड़ियों ने सारी भक्ति को एक किनारे रख सरेराह एक महिला की आबरू लूटने की कोशिशें की। कांवडिओं ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए।
शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो कांवड़ियों ने देहरादून में बीच राह एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। पति ने विरोध किया तो उन्होंने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों कांवड़िये नहीं माने तो पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया।
गोली एक कांवड़िये के पांव में लगी। इसके बाद तो कांवड़ियों के सिर पर जैसे खून सवार हो गया। उन्होंने रिवाल्वर छीन ली और पति-पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
इसके बाद राह चल रहे लोगों ने दोनों कांवड़ियों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घूमने मसूरी गए थे और वहां से शराब पीकर लौट रहे थे।
प्रेमी की बांहो में झूल रही थी तीन बच्चों की मां
कार से लगी मामूली टक्कर
सोमवार दोपहर डोईवाला निवासी विशाल थापा अपनी पत्नी को डाक्टर के पास लाया था। अस्पताल से निकलकर दोनों कार से घर लौट रहे थे। ईसी रोड पर डीएवी चौक पर उनकी कार और एक बाइक में मामूली टक्कर हो गई।
इस पर बाइक सवार दोनों कांवड़िये भड़क गए और विशाल को कार से नीचे उतरने को कहा। नीचे उतरते ही दोनों युवक विशाल को पीटने लगे। विशाल की पत्नी मोनिका ने बीचबचाव किया तो युवक उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली
इस पर विशाल ने कार में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और एक युवक के पांव में गोली मार दी। इस पर शराब के नशे में धुत दोनों युवक विशाल पर झपट पड़े और उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ डाले। उसके हाथ से रिवाल्वर छीन कर नाली में फेंक दी।
पति-पत्नी की जमकर पीटाई
उसके बाद दोनों ने पति-पत्नी की जमकर पीटाई की। बवाल होता देख आसपास लोग जुट गए और दोनों कांवड़ियों को पकड़ लिया। सूचना पर एसपी देहात ममता वोहरा, सीओ डालनवाला मदन सिंह फर्सवाण मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
कांवड़ियों की पहचान बिट्टू उर्फ कृष्ण पुत्र मिया सिंह व विक्रम पुत्र दयानंद निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। इनमें से बिट्टू के पांव में गोली लगी थी। वहीं पुलिस ने रिवाल्वर और पांच बुलेट भी जब्त कर लिए।
छह से ज्यादा बार लगी युवती की बोली
‘गोली नहीं चलाता तो क्या करता’
‘बीच सड़क पर पत्नी के कपड़े फाड़े जा रहे थे, ऐसे में फायर न करता तो क्या करता’ यह कहना था विशाल थापा का। घटना के बाद वे इस कदर गुस्से में था कि एकबारगी थाने में दारोगा से ही उलझ पड़ा।
वहीं, घटना के बाद मोनिका सदमे में आ गई। उसके मुंह से बोल नहीं निकल रहे थे। विशाल ने बताया कि इससे पहले उसने कभी किसी को रिवाल्वर नहीं दिखाई।
पुलिस के दावे हवाई
कांवड़ शुरू होने से पहले पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि शहर में कांवड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साथ दावा था कि इस बार कांवड़िये मसूरी नहीं जा सकेंगे। लेकिन, इन दावों की पोल सोमवार को हुई घटना ने खोल दी।
सवाल यह भी उठता है कि जब दोनों कांवडिये मसूरी से शराब पीकर बाइक पर लौट रहे थे तो किसी भी बैरियर में उनकी चेकिंग क्यों नहीं की गई।
नशे में दर्द नहीं होता
बिट्टू को गोली लगी थी यह बात न पुलिस को पता थी और न खुद बिट्टू को। वह इस कदर नशे में था कि उसे दर्द महसूस ही नहीं हो रहा था।
उसके पांव से खून बहता देख उसे दून अस्पताल ले जाया गया तो वहां पता चला कि पांव में गोली लगी है। यह सुनकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।