फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान नहीं कर पाए इंडोनेशिया के वायु सेना प्रमुख

Fri, 08 Nov 2013 08:38 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने की इच्छा से पहुंचे इंडोनेशिया के वायु सेना प्रमुख को जल न होने से मायूस होना पड़ा। परिवार समेत वह गंगा स्नान के लिए ऋषिकेश के लिए निकले।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना और स्नान करने के लिए इंडोनेशिया के वायु सेना प्रमुख ईदा बेगुस पुतु-दुन्या शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। कार्यक्रम तय किया गया था कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में चंडीदेवी मंदिर, मंशा देवी मंदिर, दक्ष मंदिर के दर्शन कर हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे। उसके बाद गंगा आरती में शामिल होंगे।

पानी नहीं होने से स्नान नहीं
इस समय हरकी पैड़ी पर गंगा जल न होने से वह स्नान नहीं कर पाए। इंडोनेशिया के वायु सेना प्रमुख ने कहा, उन्होंने सुना है कि हरकी पैड़ी वह स्थान है जहां अमृत का कलश रखा गया था। यहां महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन भी होते हैं। इसे सुनकर ही उनकी इच्छा यहां स्नान करने की हुई थी। लेकिन यहां स्नान के लिए भी जल नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें ऋषिकेश जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां स्नान न होने का मलाल उन्हें हमेशा सालता रहेगा।
विज्ञापन


यूपी ने किया पानी बंद
गौरतलब है कि 14 अक्तूबर से सफाई के लिए गंगनहर में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पानी बंद किया हुआ है। दिवाली पर जल छोड़ा जाना था लेकिन गंगनहर की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा न होने पर बंदी की तारीख दस नवंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें