फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने सीज किए रामदेव के ट्रस्टों के खाते

Sun, 10 Feb 2013 01:32 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बाबा रामदेव से जुड़े पतंजलि योग पीठ एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्टों के खाते सीज कर दिए हैं। हरिद्वार के जितने भी बैंकों में ट्रस्ट के खाते हैं, उन सभी के लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयकर विभाग ने बैंकों को पत्र भेज कर सीधे निर्देश दिया है कि वे 34 करोड़ रुपयों की वह धनराशि आयकर विभाग के खातों में डाल दें, जो पतंजलि योग पीठ के ट्रस्टों को चुकानी है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने कुछ माह पूर्व 34 करोड़ रुपयों का आयकर देने का आदेश पतंजलि योग पीठ के ट्रस्टों को दिया था। दिव्य योग मंदिर और पतंजलि योग पीठ द्वारा यह राशि नहीं चुकाई गई। आयकर विभाग ने हरिद्वार स्थित उन सभी बैंकों को एक पत्र भेजकर आदेश दिया है कि वे खातों का संचालन रोक दें तथा 34 करोड़ रुपयों की धनराशि विभाग के खातों में ट्रांसफर कर दें।

पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि ने कार्रवाई पर अमल करते हुए बाबा रामदेव से जुड़े ट्रस्टों के खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। आयकर विभाग के आदेशानुसार धनराशि का स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


खाते सीज करना द्वेषपूर्ण कार्रवाई: रामदेव 
बाबा रामदेव ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार बेचैन है। वह कालेधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके द्वारा छेड़े गए आंदोलन से घबरा गई है। लोगों का ध्यान बटाने के लिए सरकार ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ के बैंक खाते गैरकानूनी तरीके से  सीज कर दिए हैं। इससे सरकार की बदनीयती एवं षड्यंत्र उजागर हो गए हैं।

सरकार ने पहले भी हमें धमकी दी थी कि या तो सरकार की पोल खोलना बंद करें, नहीं तो जांच और जेल दोनों के लिए तैयार रहें।  बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स विभाग, सर्विस टैक्स विभाग आदि सारे तंत्र एवं एजेंसियां हमारे प्रतिष्ठानों के खिलाफ खड़े कर दिए हैं। यह जुल्म है जिससे पतंजलि परिवार न डरेगा, न झुकेगा और न बिकेगा। खाते सीज करने की कार्रवाई को उचित माध्यम से चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें