फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 के राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में बनेंगे हाई एल्टीट्यूट सेंटर

Sat, 02 Apr 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने और वर्ष 2018 में प्रस्ताव राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर उत्तराखंड खेल विभाग गढ़वाल के पौड़ी और कुमाऊं के पिथौरागढ़ में हाई एल्टीट्यूट सेंटर बनाने जा रहा है। खेल विभाग ने योजना का अंतिम मसौदा तैयार कर केंद्रीय खेल मंत्रालय के अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) को भेज दिया है। 
विज्ञापन


ताकि केंद्रीय खेल मंत्रालय से बजट आवंटन होने के साथ ही साई से तकनीकी विशेषज्ञों की मदद मिल सके। इसके साथ ही खेल विभाग ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में परचम लहराने वाले भूतपूर्व खिलाड़ियों को प्रतिमाह पेंशन देने की भी योजना बनाई है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

पर्वतीय इलाकों में खेल सुविधाओं को विकसित करने की दरकार 
खेल सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि राज्य के मैदानी जिलों में काफी हद तक खेल सुविधाओं का विकास किया जा चुका है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में अभी भी खेल सुविधाओं को विकसित करने की दरकार है। 
विज्ञापन


राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में हाकी, फुटबाल, एथलेटिक्स के अलावा पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा सके, इसके लिए पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और पौड़ी गढ़वाल के रॉसी में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर विकसित करने की तैयारी है। रॉसी में तो पहले से ही स्टेडियम मौजूद है। 

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने योजनाओं को सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। यदि केेंद्र योजना के तहत बजट का आवंटन करता है तो खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिसका उपयोग वर्ष 2018 में राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें