फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब में मशीनरी तेज, लेकिन हो सकती है परेशानी

Mon, 16 Sep 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
21 सितंबर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू कराने की घोषणा के बाद सरकारी मशीनरी भी हरकत में आ गई है। रविवार को जल संस्थान ने यात्रा के पहले पड़ाव गोविंदघाट, गुरुद्वारे में पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में एक इंच की पेयजल लाइन जोड़ दी गई है। लोक निर्माण विभाग के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कार सेवक गोविंदघाट से गुरुद्वारे तक करीब 500 मीटर बह चुकी सड़क के निर्माण में जुट गए हैं। अभी सिर्फ पगडंडी के सहारे गुरुद्वारे तक आवाजाही की जा रही है।

पढ़ें, जान हथेली पर रखकर जाएं हेमकुंड साहिब

यहां चार मीटर चौड़ा पैदल मार्ग बनाया जा रहा है। लोनिवि अलकनंदा नदी पर बनाए गए वैकल्पिक पैदल पुल की खामियों को दूर करने में जुट गया है। गुरुद्वारे के आठ कमरों की साफ-सफाई का कार्य भी अंतिम चरण में है। लेकिन गुरुद्वारे तक पहुंचने वाले पैदल रास्तों, दुकानों, कार पार्किंग में अभी भी टनों मलबा पड़ा है।
विज्ञापन


दुकानों में मलबे के साथ रसद व अन्य सामान के दबे होने से वातावरण में दुर्गंध फैल रही है।

पैदल पुल से हो सकती है दिक्कत
16/17 जून के जलप्रलय में गुरुद्वारे से हेमकुंड साहिब को जाने वाला पैदल पुल बह गया था। अब लोनिवि द्वारा यहां वैकल्पिक पुल निर्माण किया गया है। पुल रस्सी, लकड़ी की बल्लियों के सहारे बनाया गया है। लेकिन यात्रा शुरू होने पर यह पुल दगा दे सकता है।

पढ़ें, केदारनाथः जलप्रलय के बाद अब बर्फ बरपाएगी कहर

पुल में खच्चरों, तीर्थयात्रियों की आवाजाही होने से पुल के टूटने का खतरा है। पुल के दोनों ओर अभी लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मदन सिंह ह्यांकी का कहना है कि वैकल्पिक पुल को दुरुस्त किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पूर्व पुल को मजबूत स्थिति में लाया जा रहा है।

फोन कर पूछ रहे यात्रा का अपडेट
हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने की घोषणा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों में उत्साह है। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि पंजाब, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, पौंटा साहिब, चंडीगढ़ आदि जगहों से तीर्थयात्री टेलीफोन कर यात्रा शुरू होने के बारे में पूछ रहे हैं। यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने 21 सितंबर को भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई है।रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें