फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड के कपाट 

Tue, 05 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
हेमकुंड - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिक्खों के तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को परंपरा के अनुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। पिछले वर्ष धाम के कपाट एक जून को खुले थे। 
विज्ञापन


इस वर्ष धाम में हुई कम बर्फबारी को देखते हुए गुरुद्वारा कमेटी की ओर से धाम के कपाट पांच दिन पूर्व खोले जा रहे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा मंगलवार को राज्यपाल डॉ. केके पाल के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।

हेमकुंड साहिब परिसर में करीब पांच फीट बर्फ हुई जमी 
इस बार हेमकुंड साहिब धाम के साथ ही यात्रा के 19 किमी मोटर मार्ग पर सिर्फ रामढुंगी और अटलाकुडी में करीब 6-6 फीट के हिमखंड पसरे हुए हैं। हेमकुंड साहिब परिसर में करीब पांच फीट बर्फ जमी हुई है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष धाम के कपाट 25 मई को खुलने पर सहमति बनी है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्री अभी से जानकारी भी लेने लगे हैं जिससे तीर्थयात्रा के अच्छे चलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें