अवैधानिक तरीके से एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने के विपक्ष के आरोपों पर हरीश रावत ने जवाब दिया है। रावत ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री काम करके उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने बताया कि भाजपा नेता अनायास ही बबाल मचा रहे है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की याचिका को आधार बनाते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार बगैर लिखित आदेश प्राप्त किए हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तो फिर उनके मुख्यमंत्री की हैसियत से काम करने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो आदेश होता है वह उसी समय से लागू माना जाता है। जिस मौखिक आदेश को आधार मानकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है उसी आदेश के आधार पर मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया।
हरीश रावत ने भाजपा पर उत्तराखंड का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि हमार विधायकों को खतरा है। वह राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस और पीडीएफ के विधायकों की सुरक्षा की मांग करेंगे।