फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अमेरिकन आश्रम की जमीन पर युवाओं ने मांगा राजकीय महाविद्यालय, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आश्रम की तीन बीघा भूमि पर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भूपतवाला में राजकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेरिकन आश्रम की करीब तीन बीघा भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रशासन से इस जमीन को क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भू-माफिया मुक्त हरिद्वार-शिक्षा युक्त हरिद्वार और तीन बीघा जमीन वापस दो के नारे लगाए।
छात्र नेता आदित्य पांडेय ने कहा कि भूपतवाला में कई वर्षों से राजकीय महाविद्यालय की मांग हो रही है। उन्होंने अमेरिकन आश्रम की जमीन पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। शुभम चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शन व्यवस्था में पारदर्शिता और जमीन के सही उपयोग की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि जमीन को बचाया जाना चाहिए। छात्र जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि भूमि पर कोई अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। छात्रों ने प्रशासन और सरकार से राजकीय महाविद्यालय की मांग पर सकारात्मक पहल करने की अपील की। आदित्य नारायण, ओम कश्यप, नितिन रावत, सागर ठाकुर, शुभम चौधरी, दीपक, हर्षित, किशन, सूरज, दीपेंद्र, राहुल, सचिन, सुमित, दीपक, आलोक, मोनू, शरद आकाश समेत कई अन्य युवा मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें