फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकारों में युवा बेरोजगारी का झेल रहे दंश: मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर स्थित मेयर कार्यालय में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में हमेशा बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। देश का युवा निराश और हताश है। युवाओं का भाजपा से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट अरविंद शर्मा और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं का बीजेपी से मोहभंग हो गया। कांग्रेस ही एक उम्मीद है। संजय पालीवाल ने कहा कि युवाओं के सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। देश को चलाने में भी कांग्रेस ही सक्षम है। अशोक शर्मा ने कहा कि कुछ समय में अधिक से अधिक युवा कांग्रेस में शामिल होंगे। जनता भाजपा कि नीतियों से परेशान है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मेयर प्रतिनिधि विकास चंद्रा और एडवोकेट रजत जैन के नेतृत्व में 30 युवा कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में विपुल सकलानी, संजय चौधरी, कंवर पाल, जगेश कुमार, शगुन सैनी, अमित चंद्रा, देवेंद्र मनवाल, राकेश कुमार, शोभित बिष्ट, उत्तम नेगी, उमेश कुमार, रिंकू कश्यप, नीतीश कुमार, दीपक, अभिषेक, संघर्ष, दिनेश रावत, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार, सतेंद्र नेगी, सतीश, प्रदीप, अलिशेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें