बुखार से पीड़ित कनखल निवासी युवक की उपचार के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की मौत डेंगू से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
कनखल निवासी 32 वर्षीय युवक बुखार से पीड़ित था, जिसे उपचार के लिए परिजनों ने देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार शाम को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। डेंगू होने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के परिजनों संपर्क कर जानकारी जुटाने की बात कह रहा है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक का इलाज करने वाले अस्पताल प्रशासन से भी जानकारी जुटा रहा है।
कवायद : भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रोकेगी लोहे की टनल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू से युवक की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कनखल का दौरा करेगी। एलाइजा रिपोर्ट आने पर ही डेंगू की पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।