फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लें युवा: बत्रा

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते उत्तराचंल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरदार शहीद भगत सिंह की जयंती को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया गया। कॉलेज में शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि सरदार भगत सिंह का बलिदान आज प्रत्येक देशप्रेमी की जुबान पर है। शहीद सरदार भगत सिंह ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह का पराक्रम और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणाप्रद है।
मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक ने कहा कि सरदार भगत सिंह का प्रयास सदैव राष्ट्र हित व युवा हित में रहा। युवाओं को उनकी भावनाओं से जुड़ना चाहिए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि शहीद सरदार भगत सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस मौके पर डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. जेसी आर्य, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, डॉ. सरोज शर्मा, डा. पूर्णिमा सुंदरियाल, आस्था आनंद, डॉ. विजय शर्मा, प्रिंस श्रोत्रिय, मोहन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें