फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक के दोनों पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, घायल युवक बिहार का निवासी
विज्ञापन

- प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

सप्तऋषि। मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। गंभीर हालत में उसे हरिद्वार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विकास साह (22) पुत्र महेंद्र साह निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस सुबह 8:40 बजे मोतीचूर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। करीब 8:50 बजे ट्रेन के रवाना होने के दौरान विकास चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने आरपीएफ जवानों, स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें