हरिद्वार। नौकरी गंवाने से मानसिक तनाव में चल रहे एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। खड़खड़ी चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की गुसाईं गली निवासी संजय कांडपाल (40) पुत्र मथुरा प्रसाद की पत्नी और बच्चे शादी में देहरादून गए थे। बुधवार सुबह वह घर लौटे। घर के अंदर संजय फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की प्राईवेट नौकरी थी। कुछ समय पर पहले उसकी नौकरी चली गई थी तब से वो तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण संजय ने आत्महत्या की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।