हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लोगों को शांत कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
घटना ईक्कड़ और सराय के बीच डंपिंग जोन के पास की है। जब दीपांशु निवासी इक्कड़ कलां मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आ गया। युवक का पैर कुचला गया।हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों के साथ ही गांव के अन्य लोग भी आ गए। इधर सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।