फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी को 18 वर्ष हो रही पूरी तो नई सरकार चुनने करें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें युवाओं को भी नई सरकार चुनने के लिए वोटर बनने का मौका दिया गया है। साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियों को भी ठीक कराया जा सकता है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्र बनाने से लेकर मतदाता सूची को भी अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। युवाओं को भी मतदाता बनने का अधिकार देने का अवसर दिया गया है। ऐसे सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं, जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत ने बताया कि तीस नवंबर तक प्रत्येक दिन मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह दस बजे से पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। अवकाश के दिनों पर भी मतदान केंद्रों पर रहेंगे। 13 व 14 और 27 व 28 नवंबर को पड़ने वाले शनिवार और रविवार के दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय लेखपालों और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा मतदाता सूची में अपना नाम देकर जिन लोगों की वोट नहीं है, वह भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जिनके नाम, पिता और पते में कोई त्रुटि है। वह भी ठीक कराई जा सकती है। यदि किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो बनवाया जा सकता है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने समस्त उपजिलाधिकारियों को अभियान को सख्ती के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले बीएलओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नए वोट बनवाने को ये जरूरी
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- जन्म प्रमाणपत्र संबंधी दस्तावेज की फोटो कॉपी
- निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रति ।
- एक फोटो साथ लेकर आएं
टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। जिस पर लोग मतदान केंद्र पर बीएलओ के नहीं आने की शिकायत और वोट बनवाए जाने के लिए कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर-1950 पर सभी मतदाता सूची से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें