फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवररेट का विरोध करने पर युवकों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर रेट वसूलने का विरोध करने पर स्लेज फार्म (जगजीतपुर ) की अंग्रेजी शराब की दुकान पर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। ठेके के सेल्समैनों ने लाठी डंडे से युवकों को बुरी तरह पीटा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। कनखल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इस संबंध में पांच सेल्समैनों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के अंग्रेजी शराब के ठेके पर आशीष राठौर निवासी कनखल और अश्वनी कश्यप निवासी हनुमान गढ़ी कनखल शराब लेने गए थे। आरोप है कि सेल्समैन ने निर्धारित रेट से अधिक रेट मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर सेल्समैन अपने साथी के साथ मिलकर लाठी डंडों से लैस होकर टूट पड़ा। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने जैसे तैसे युवकों को सेल्समैनों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित पक्ष ने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि ठेके के पांच सेल्समैनों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, हत्या की धमकी देने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठेकेदार महक सिंह से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें