फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 2.20 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 2.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो हजार रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार रात टीम सुमननगर होते हुए 10 नंबर बांध के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़कर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. फैजान निवासी बिरामपुर, थाना स्योहारा, बिजनौर हाल सलेमपुर दादूपुर, रानीपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.20 किलो गांजा बरामद हुआ। उसने कबूला कि वह सलेमपुर में गंदे नाले के पास नाई की दुकान चलाता है। एसके राणा नाम के व्यक्ति से वह गांजा खरीदकर लाता है और ग्राहकों को उसके पास भेजता है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें