फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी का यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 11 मई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ राहुल निवासी ग्राम दाबकी कलां लक्सर ने यौन शोषण किया है। शिकायत पर तुरंत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवाया गया। मेडिकल में यौन शोषण होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई।

एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सर्विलांस व अन्य माध्यमों से खोजबीन करते हुए सुराग मिले। इसके बाद शनिवार को 24 वर्षीय आरोपी राहुल को कोतवाली पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ में उसने यौन शोषण की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें