फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम में बने युवक और युवती के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का शिकंजा कसा तो सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे युवक ने कहा कि अश्लील वीडियो उसने ही वायरल की। युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने जिम संचालक का भरोसा तोड़ा है। हालांकि, अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक अश्लील वीडियो चर्चाओं में बना है। वीडियो एक जिम में बना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को एक युवक अचानक सामने आ गया। युवक ने कहा कि जिम उसके परिचित का है। युवक के दोस्त का बर्थडे था और जिम की चाभी लेकर वहीं सेलिब्रेट किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने कहा कि उसके बाद फिर से उसने परिचित से जिम की चाभी मांगी। परिचित के चाभी देने से इनकार करने पर जिम को बदनाम करने की नीयत से उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में युवक और युवती के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। वीडियो वायरल करने वाले युवक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें