फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, एक दिन पहले भी क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाला युवक डूबा था, जिसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर की है। जब बहादराबाद रेगुलेटर पुल के पास एक युवक अपने साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचा था। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवक की पहचान रोहित (25) पुत्र टीटू निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई। वह सिडकुल में एक कंपनी में कार्यरत था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में जल पुलिस की टीम जुटी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगनहर और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें