फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में दिवाली की रात बाजार की सजावट की फोटो खींच रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने मामूली बात पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड, धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद पांच और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र लोधी निवासी लोधी समाज मोहल्ला कुम्हारगढ़ा कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिवाली की रात उनका बेटा सुरेश उर्फ प्रिंस लोधी खाना खाने के बाद करीब डेढ़ बजे झंडा चौक की ओर गया था। वहां वह अपने मोबाइल फोन से बाजार की सजावट की तस्वीरें खींच रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद चिराग गर्ग, पर्नव शर्मा, मन्नू, भुल्ली और वंश प्रधान निवासी मोहल्ला म्याना कनखल समेत 10-12 अन्य युवकों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में थे और उनके पास लोहे की रॉड, डंडे और धारदार हथियार थे। चिराग गर्ग ने अपने साथियों के साथ सुरेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उस पर हमला कर दिया। सुरेश को काफी चोटें आईं। उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें