फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर से बिजनौर के पुष्पेंद्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनाैर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- कांगड़ी में शेरों वाली मूर्ति के पास हुआ हादसा, चालक बस समेत फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर कांगड़ी के पास हाईवे पार करते समय एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र (40) गांव खुरमपुर नजीबाबाद, बिजनौर उत्तर प्रदेश किसी परिचित से मिलने कांगड़ी आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:25 बजे वह शेरों वाली मूर्ति के पास हाईवे पर बने डायवर्जन से सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुष्पेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासी लक्ष्मण ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को मेला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीतिश शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें