फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिलाओं ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग चार घंटे जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर निर्माण की मांग के लिए महिलाओं ने हेमा नेगी के नेतृत्व में चमरिया फॉरेस्ट चौकी सिद्धबाबा मंदिर के पास धरना देकर जाम किया गया। इससे लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर चार घंटे बंद रहा। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हेमा नेगी ने कहा कि लालढांग चिल्लरखाल सड़क निर्माण संघर्ष समिति की ओर से तीन महीने से धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन शासन की ओर से कोई कार्यवाही सड़क निर्माण के लिए नहीं हो पाई है। रविवार को महिलाओं ने चमरिया में मार्ग में धरना देते हुए मार्ग को जाम कर दिया। धरना दस बजे से दो बजे तक होने की वजह आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रही। लालढांग-कोटद्वार हरिद्वार आने जाने वाली जीएमओ बसों का संचालन न होने की वजह से लालढांग क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार-कोटद्वार आने जाने परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर रेणुका डोबरियाल, कविता गौड़, सुनीता चौहान, विधा देवी, मीना देवी, पिंकी डोबरियाल, रेखा केस्टवाल, सरोज, पिंकी, रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें