फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नगर निगम में पहली बार महिला बनीं सफाई नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम क्षेत्र में हर वार्ड में नियुक्त हुए सफाई नायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन की ओर से अब हर वार्ड के लिए एक-एक सफाई नायक नियुक्त कर दिया है। इससे साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी में बेहतर ढंग से हो सकेगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। पहली बार महिला भी सफाई नायक बनाई गई है।
अब तक करीब चार वार्डों पर एक ही सफाई नायक जिम्मेदारी संभालता था। इस कारण निगरानी और कार्य संचालन में कठिनाइयां आती थीं। मेयर किरन जैसल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में अलग सफाई नायक नियुक्त होने से सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग होगी। स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्णय की सबसे खास बात यह है कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी महिला को सफाई नायक बनाया गया है। ऋषिकुल वार्ड में ममता को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से कार्य संस्कृति और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगी। नगर निगम का मानना है कि नई व्यवस्था से वार्ड स्तर पर सफाई कर्मचारियों का बेहतर समन्वय होगा। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें