हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को थार की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सरिता अपने परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आई थी। वह हरकी पैड़ी जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। हाईवे पर हनुमान वाटिका के पास एक थार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठी सरिता को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उनके ताऊ रामकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। सोमवार को महिला के बेटी बॉबी ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी है।