फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ीबेलवाला चौकी के ठीक सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सड़क पार कर रही बसंती (45) पत्नी शाकिर निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बसंती को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, दूधियाबंद क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपनी झोपड़ी में मृत मिला। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक धामपुर बिजनौर का रहने वाला था। लेकिन, उसका नाम नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें