फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 1.6 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से चेकिंग के दौरान एक महिला को 1.6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर महिला ने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मिले बैग के अंदर से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम काकूली उर्फ बंगालन निवासी झुग्गी-झोपड़ी लालकोठी क्षेत्र बताया। कबूला कि वह गांजा बेचने के लिए लाई थी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

-

अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कियां लापता

हरिद्वार। अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र का है। एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री 27 मई की रात 11:45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से चली गई। सभी जगह खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। दूसरा मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है, जहां सलेमपुर महदूद निवासी व्यक्ति की बेटी 25 मई की सुबह 8 बजे से लापता है। दो दिन तक मोबाइल पर बातचीत होती रही और वह खुद को रोशनाबाद में बता रही थी, लेकिन बाद में संपर्क टूट गया। परिजनों ने रोशनाबाद और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि नाबालिगों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें