फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पथरी क्षेत्र में बुखार का प्रकोप, महिला और दो बच्चों की मौत, एक हफ्ते में दम तोड़ चुके सात लोग

Thu, 26 Oct 2023 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एक माह के भीतर बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
महिला का शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरी क्षेत्र के गांवों में बुखार से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्थिति यह कि पिछले चार दिनों से हर दिन बुखार से पीड़ित लोग दम तोड़ रहे हैं। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर के बीच बुखार से पीड़ित एक महिला और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। एक सप्ताह में सात लोगों की जान बुखार से गई है।

विज्ञापन


नसीरपुर कलां की ग्राम प्रधान गुलनाज अंसारी ने बताया कि बुधवार को गांव के मंजनू की पत्नी जमातून (50) और घनश्याम के बेटे सन्नी (13) की बुखार से मौत हो गई है। इसके अलावा, पदार्था के इसरार की 10 वर्षीया बेटी साहिला की भी बुखार से मौत हो गई। ये लोग पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इनका इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में चल रहा था।

Haridwar:  फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाई, वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम
विज्ञापन


नसीरपुर कलां में इन तीन मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजन में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि एक माह के भीतर बादशाहपुर, पदार्था, नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, बहादरपुर जट आदि गांवों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।

एक माह के भीतर नौ मौतें
एक माह के भीतर पथरी क्षेत्र में बुखार से नवीन सैनी उर्फ काका निवासी बादशाहपुर, नवाब व आहिल निवासी नसीरपुर कलां, सुमेर चंद निवासी एकड़ कलां और पप्पू कश्यप व पवन कुमार निवासी बहादरपुर जट की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


घरों पर जाने से कतराने लगे लोग
क्षेत्र रे जिन गांवों में लोगों में बुखार फैला है उन गांवों में लोगों के घरों में दूसरे लोग कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम और सीएमओ से गांवों में बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगवाने की मांग की है। ग्रामीण गांवों में कीटनाशक दवा का छिड़काव की भी मांग लोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें