शालीग्राम गंगा घाट पर गंगा सप्तमी पर दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु ।
- फोटो : HARIDWAR
पुष्य नक्षत्र में पड़ी गंगा सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और पूजन करके देशभर में फैली वैश्विक महामारी से छुटकारा देने की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में चुनरी, फूल चढ़ाए और दीपक जलाकर जीवनदायिनी गंगा को अविरल एवं निर्मल बहते रहने के लिए पूजा की।
हरकी पैड़ी पर आवागमन बंद होने के चलते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने शालीग्राम घाट पर स्नान किया। उन्होंने गंगा पूजन भी किया। शालीग्राम गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ स्नान करते हुए श्री राधाकृष्ण धाम के परमाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने गंगा में चुनरी और फूल चढ़ाए। आश्रम के महामंत्री मुकुंद हरी ने बताया कि आश्रम में भोजन की व्यवस्था के साथ आश्रम के बाहर गोसेवा भी जारी रही।