फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खाली क्रेटों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गयी 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों पर भेजी जानी थी। शराब को वाहन के भीतर सब्जी की खाली क्रेटों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम को तस्करी के जरिए हरियाणा से भारी मात्रा अंग्रेजी शराब हरिद्वार लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिल्केश्वर तिराहे के पास हरियाणा नंबर के एक वाहन को रोक कर तलाशी ली तो उसमें सब्जी की खाली क्रेटों के बीच हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली।
इस पर वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नसीब पुत्र बंताराम, धर्मवीर पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम पीपली जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा तथा गुलजार पुत्र मुस्तकीन निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी हरिद्वार बताए। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल हरीश रतूड़ी, अरविंद, प्रमोद पुरोहित, सते सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें