फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाजार में जंगली हाथी ने मचाई अफरा- तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक ये जंगली हाथी जगजीतपुर और राजा गार्डन के आसपास ही नजर आ रहे थे। मगर एक जंगली हाथी बहादराबाद तक जा पहुंच रहा है। लगातार दूसरे दिन हाथी के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में एक हाथी जंगल से निकलकर बहादराबाद क्षेत्र में पहुंच गया था। बुधवार की शाम को भी एक जंगली हाथी जंगल से भटक कर बहादराबाद बाजार जा पहुंचा। हाथी को देखकर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर हाथी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बहादराबाद वन चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि हाथी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। हाथी को सकुशल फिर से जंगल में खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर हाथी आबादी में घुसे तो उसकी फोटो और वीडियो न बनाएं। इससे उन्हें हाथी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें