फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

Thu, 08 Dec 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून के रहने वाले एक युवक की अपनी पत्नी से बनी नहीं तो  उसने उसपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ब्लू फिल्म बनाकर अमीरों को जाल में फंसाकर धन ऐंठती है। डीजीपी के निर्देश पर जब एसओजी ने जांच की तो मामला पारिवारिक विवाद का निकलकर सामने आया।
विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का विवाह देहरादून के एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच खटपट हो गई। पत्नी मायके चली आई। महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया। अभी काउंसिलिंग चल ही रही है। इसी बीच उसके पति ने डीजीपी को पत्र लिखा। पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है। अमीरों की ब्लू फिल्म बनाकर उनसे धन ऐंठती है। मांग कि की उसकी पत्नी के मोबाइल फोन नंबरों की जांच होना बेहद आवश्यक है। डीजीपी ने एसओजी हरिद्वार को जांच भेज दी। एसओजी ने जब उसकी पत्नी को बुलाया तो पूरे  मामले की हकीकत सामने आई। पता चला कि दंपति के बीच शादी के कुछ दिन बाद ही खटास पैदा हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच के बाद सामने आई हकीकत की रिपोर्ट डीजीपी को भेज दी जाएगी। पति के आरोप गलत पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें