फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: नाराज पत्नी को मनाने से किया इन्कार तो कर लिया बच्ची का अपहरण, महिला को शादी कराना पड़ा भारी

Sat, 01 Feb 2025 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कनखल थाने में एक महिला ने पहुंचकर शिकायत दी थी कि उसकी तीन साल की बेटी को परिचित लेकर गया था और लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीआईयू और पुलिस की टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल थाना क्षेत्र से एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्ची को गाजियाबाद से बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की मां ने आरोपी की शादी अपनी परिचित महिला से कराई थी। शराब का अधिक सेवन करने के चलते पत्नी उसे छोड़ गई।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला से पत्नी को मनाने के लिए कहा था। महिला ने इससे इन्कार कर दिया तो आरोपी बच्ची का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को कनखल थाने में एक महिला ने पहुंचकर शिकायत दी थी कि उसकी तीन साल की बेटी को परिचित लेकर गया था और लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सीआईयू और पुलिस की टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कराई।

नाराज पत्नी नहीं मानी
सीसीटीवी खंगालने पर आरोपी मासूम को दिल्ली की बस में बैठकर ले जाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। अहम सुराग मिलने पर गाजियाबाद के बस स्टैंड के पास से आरोपी बब्बू निवासी भीखनपुर सरकी, अमरोहा को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कुछ माह पूर्व बच्ची की मां ने अपनी परिचित महिला से बब्बू की शादी कराई थी, लेकिन बब्बू शराब पीता है, जिसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तमाम कोशिश के बाद भी पत्नी नहीं मानी। जिसके बाद बब्बू बृहस्पतिवार को महिला के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को राजी कर उसके घर भेजने के लिए कहा। जब महिला ने इन्कार कर दिया तो आरोपी खफा होकर उसकी बच्ची का अपहरण कर ले गया। बच्ची को लेकर आरोपी लखनऊ की तरफ जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।I

ये भी पढ़ें...National Games: वजन के साथ परेशानियां भी उठानी पड़ रही...भारोत्तोलन के कई खिलाड़ियों को नहीं मिल पाई किट
विज्ञापन


करोड़ों की जमीन होने के बाद भी नहीं हो पा रही थी शादी
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि गांव में आरोपी की 40 बीघा जमीन है। लेकिन वह शराब का अत्यधिक सेवन करता है। इसलिए उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद एक परिचित ने उसे बच्ची की मां से मिलवाया था। इसके बाद महिला ने अपनी जानकार अन्य महिला से उसकी शादी करवा दी थी थी, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई थी।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें