फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सीजन में भी बाजार बेजार

Fri, 11 Nov 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। शादी का सीजन होने के बाद भी सभी बाजारों में सन्नाटा पसा है। शहर के लोग बहुत जरूरी और कम रकम का सामान खरीद रहा है।  
विज्ञापन


बुधवार से ही व्यापार बिलकुल चौपट सा हो गया है। कोई भी खरीददारी करने नहीं पहुंच रहा है। व्यापारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि व्यापार एकदम जीरो हो गया। चंद्राचार्य चौक पर गंगोत्री इलेक्ट्रानिक्स के स्वामी अनिल अरोड़ा की माने तो बुधवार से अब तक कोई भी सामान नहीं बिका।  उधार भी लेने कोई नहीं आया। क्योंकि, आमजन के पास अभी नई करेंसी आई ही नहीं है। मल्होत्रा शू प्लाजा के स्वामी राकेश मल्होत्रा का कहना है कि बाजार की हालत बेहद ही खराब हो चली है। कम से कम एक महीना बाजार को उबरने में लग सकता है। कनखल की कृष्णानगर कालोनी में थरेजा कलेक्शन के स्वामी चेतन थरेजा ने बताया कि वे परिचित ग्राहक को उधार दे रहे हैं। व्यापार फिलहाल चौपट हो गया है। जब करेंसी बाजार में आएगी तब ही हालत में सुधार होगा। ज्वालापुर के फैशन बाजार के मालिक दीपक धींगड़ा ने बताया कि क्रेडिट, डेबिट कार्ड से खरीददारी हो रही है, लेकिन वो भी बेहद कम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें