फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा ने 14 साल की किशोरी को बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मौसा के अपनी 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार को पेशे से ट्रक चालक एक मौसा ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के पिता एक कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को पिता काम पर गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच मौसा घर पहुंचा और किशोरी से दुष्कर्म कर फरार हो गया। मौसा ने घटना की जानकारी परिवारजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक किशोरी काफी डरी सहमी थी। पिता के घर लौटने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा करते हुए किशोरी का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और शराब के नशे का आदी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें