फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को खालिस्तानी कहना शर्मनाक: जग्गा

विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते शिरोमणि अकाली दल (अ) के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (अ) प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा ने आंदोलित किसानों को खालिस्तानी कहने के बयान की निंदा करते हुए शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून का विरोध केवल पंजाब नहीं बल्कि देशभर के किसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुंचने पर शिरोमणि अकाली दल काले झंडे दिखाकर विरोध करेगा।
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल चार दिसंबर से किसान सहयोग अभियान की शुरुआत करेगा। जिसमें दिनारपुर से दल का जत्था किसानों के सहयोग के लिए राशन सामग्री लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता किसानों को खालिस्तानी बोल रहे हैं। भाजपा नेताओं का बयान शर्मनाक है। किसान अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबा सिंह ढिल्लों, जसकरण सिंह खालसा, मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें