सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार को बदलने के लिए तैयारी बैठी है। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।
सांसद निशंक शुक्रवार को लालढांग में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार माफिया से घिरी हुई है। खनन और शराब कारोबारी और अन्य अवैध धंधे से जुड़े लोग सरकार पर हावी है। कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर प्रदेश सरकार की पोल खोलने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी संबंधी फैसले का जिक्र करते हुए दुनिया में इतना प्रभावशाली फैसला लेने वाला कोई और प्रधानमंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से आतंकवाद की रीढ़ टूट गई है।
विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि महज ढाई साल में ही केंद्र सरकार ने साबित कर दिया कि विकास का रास्ता भाजपा के द्वारा ही प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय ने भी सरकार को विफल बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, आलोक द्विवेदी, श्रेष्ठ चौहान, मुकेश डबराल, रोहित नेगी, दिनेश बडोला, जगपाल सिंह, जसविंदर सिंह, मोहित चौधरी, चंचल सिंह, सत्यवीर, गौरवनाथ, बलवीर सिंह आदि ने विचार रखें।
भीड़ देखकर खिले नेताओं के चेहरे
जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा नेता गदगद हो गए। परिवर्तन यात्रा में इतनी भीड़ के पहुंचने पर आला नेताओं ने विधायक और स्थानीय कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।