फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सात साल से भवन का इंतजार, एक कमरे में पढ़ रहे 28 छात्र

Sun, 26 Jul 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- समसपुर कटेबढ़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय को वर्षों बाद भी नहीं मिला भवन
विज्ञापन

लालढांग। लालढांग संकुल के समसपुर कटेबढ़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भवन नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष 2019 में जर्जर स्थिति में होने के कारण विद्यालय भवन ध्वस्त कर दिया गया था। उस समय शिक्षा विभाग ने जल्द नया भवन बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन सात साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 28 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। भवन के अभाव में सभी बच्चों की पढ़ाई एक ही कमरे में कराई जा रही है। यही कमरा प्रधानाध्यापक का कार्यालय भी है जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों को बैठने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावक भी इस स्थिति के कारण बच्चों का प्रवेश कराने से कतरा रहे हैं, जिससे छात्र संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अजय चौहान ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। जिलाधिकारी को भी मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द भवन निर्माण कराने की मांग की है। उधर, लालढांग संकुल के लालढांग, मीठीबेरी, मंगोलपुरा, चमरिया, रसूलपुर गोठ और डालूपुरी ढंढियानवाला सहित कई विद्यालयों के जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों का निर्माण भी लंबित है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें