महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री विष्णु महापुराण कथा श्रवण के प्रभाव से साधक का जीवन बदल जाता है। कथा के प्रभाव से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन पवित्र और मंगलमलय हो जाता है।
श्री बंशीवाले बाबा आश्रम के तत्वावधान में पंतदीप मैदान में आयोजित श्री विष्णु महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति वेद तुल्य विष्णु महापुराण कथा का श्रवण और मनन करते हैं। उनका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की कथाएं लोककल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा भी देती हैं।
बाबा बंशी वाले महाराज ने कहा कि पीड़ित मानवता के कष्ट दूर करने के लिए प्रत्येक युग में धराधाम पर अवतरित होने वाले भगवान विष्णु जन जन के आराध्य हैं। स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्री विष्णु महापुराण कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। जिसके प्रभाव से व्यक्ति के समस्त संताप नष्ट हो जाते हैं।
इस अवसर पर स्वामी केशवानंद, स्वामी राधाकांताचार्य, स्वामी शिवानंद, स्वामी अनुरागी महाराज, विकास शर्मा, रविंद्र त्यागी, मदन मोहन शर्मा, आचार्य पवन दत्त मिश्र, अंकुश शुक्ला, पंडित शिवकुमार शर्मा, पंडित प्रमोद पाण्डेय, विवेकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, शकुंतला देवी गोयल, सतीश गोयल आदि मौजूद रहे।
कोरोना वायरस के बचाव के चलते भले ही सरकार की गाइडलाइन के बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिये गए हो । हरि?- फोटो : HARIDWAR