फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर प्रदर्शन की वीडियो एडिट कर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर में बीते शुक्रवार को मुस्लिम सेवा संगठन के विरोध प्रदर्शन की वीडियो को लेकर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। प्रदर्शन की वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर भड़काऊ बातें कही गई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद देहरादून के मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले ज्वालापुर में विरोध प्रदर्शन किया गया था। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 25 नामजद सहित कुल 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया सेल में तैनात सिपाही हर्ष पाल ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार को ज्वालापुर में हुए प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो वास्तविक न होकर, किसी अज्ञात ने प्रदर्शन के दौरान बनाए वीडियो में ऑडियो मिक्सिंग (एडिटिंग) कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें