फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर बनाए जाएंगे यूडीआईडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का निरंतर लाभ दिलवाने के लिए दिव्यांगजनों के (यूडीआईडी) विशिष्ट पहचान पत्र बनाने के लिए अब गांव-गांव में शिविर लगाकर बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपदभर में शिविर लगाने के लिए दिन तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के अंत्योदय मिशन कार्यक्रम के तहत 90 दिनों में यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। जनपद के दिव्यांगजनों के 27 जुलाई 2022 तक शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने के लिए समाज कल्याण विभाग को जिम्मा सौंपा गया है। विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र बनाने के लिए सभी न्याय पंचायतों में शिविर लगा लगाए जाएंगे। जिसमें 21 मई को चौली शाहबुददीनपुर, पौडोवाली , बादशाहपुर, तांसीपुर, 23 मई को भलस्वागाज, जमालपुर कलां, पनियाला चंदापुर, मुंडाखेड़ा कला, 24 मई को सिकंदरपुर भैंसवाल, खानपुर, बहादराबाद, ढंडेरा एवं अकोढ़ा कलां 25 मई को नारसन कलां, खंजरपुर में शिविर लगाया जाएगा। 26 मई को भगवानपुर, रणसुरा, गाधारोना एवं बहादरपुर खादर, 27 मई को कोटामुरादनगर, लाठरदेवा हुण, खाता खेड़ी, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, 28 मई को चुडियाला मोहनपुर, लालढांग, लिब्बरहेड़ी, नन्हेड़ा अनंतपुर, सुल्तानपुर में शिविर लगेगा। जबकि 30 मई को खेड़ी शिकोहपुर, ईमलीखेड़ा, निरंजनपुर, 31 मई को औरंगाबाद, मखदूमपुर, एक जून को डाडा जलालपुर, मोहम्मदपुर पुर जट, दौलतपुर, भिक्कमपुर जीतपुर, दो जून को मुंडलाना, रायसी तीन जून को भौरी और चार जून को बेलड़ा में शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। शिविरों में कार्ड व्यवस्थित ढंग से बनाने के लिए सभी छह ब्लॉकों के एडीओ समाज कल्याण अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें