फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा प्लांट बनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण, हंगामा

विज्ञापन
सराय स्थित ट्रंचिंग ग्राउंउ के पीछे खाली भूमि पर कूड़ा सूखाने के लिए बनाए जा रहे प्लांट के विरोध ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नगर निगम के सराय स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पीछे खाली भूमि पर कूड़ा सूखाने के लिए बनाए जा रहे प्लांट के विरोध में ग्रामीण उतर आए। ग्रामीणों ने प्लांट दूसरी जगह बनाने की मांग करते हुए हंगामा किया। निगम के खिलाफ नारेबाजी कर की। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती सहित पूरी टीम मौके पहुंची। ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। जिसके बाद एबीसी सेंटर यानी एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के पीछे इसे स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। वहीं, निगम ने हंगामा करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर से उठने वाला कूड़ा सराय स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारण के लिए भेजा जाता है। ग्राउंड के पीछे निगम की खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा एकत्र करने के लिए अलग से प्लांट बनाया जा रहा था। यहां कूड़ा सूखाने के बाद निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में ले जाने की व्यवस्था होनी थी। लेकिन, बुधवार को ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, एसएनए एमएल शाह, श्याम सुंदर, अधिशासी अभियंता रचना पायल सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण प्लांट को उक्त स्थान से हटाने की मांग पर अड़ गए और नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। गंदगी के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। अब फिर से आबादी के बीच दूसरा प्लांट बनाया जा रहा। प्लांट को दूसरे स्थान पर ले जाया जाए। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। इसके बाद प्लांट को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो पाए। प्रदर्शन करने वालों में हाजी कासिम अंसारी, मुस्तफा, राकेश मौर्य, प्रतिभा, हिमांशु, हरी, आशा, सुनीता, चंदर, पूनम, अंजलि, छतर सिंह यादव, दीपिका, प्रदीप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

समर्सिबल से आने लगा दूषित पानी
ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा के कारण अब शुद्ध पानी की सप्लाई भी होनी बंद हो गई है। समर्सिबल से लगातार गंदा पानी आ रहा है। जिसके पीने से बीमार होने का भी खतरा बना हुआ है।
प्लांट को लेकर पहले भी हो चुके हंगामे
कूड़े के प्लांट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक फिर से भड़का है। जबकि इससे पहले भी कई बार ग्रामीण हंगामा कर चुके हैं। यहां तक की ग्रामीण धरने पर भी बैठ गए थे। उस समय भी केवल आश्वासन मिले। लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

प्लांट को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने निर्देश दे दिए गए हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें