फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया डाकघर पर हंगामा

Wed, 27 Jul 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गांव बादशाहपुर में उप डाकघर की शाखा में समय पर बीमे की किस्तों का पैसा जमा नहीं करने के विरोध में बीमा धारक ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उप डाकघर के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की नोक-झोंक भी हुई। बाद में पोस्टमास्टर के समझाने पर गुस्साए ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

 सतीश, सोनी देवी, बीना देवी, अजब सिंह, शमशाद, कबूल सिंह, श्याम सिंह, अशोक, राजकुमार, नजाकत अली, रोहताश, रामकुमार, अरविंद आदि ग्रामीणों का कहना है कि उन सभी ने डाकघर में बीमा करा रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि डाकघर में बीमे की किस्त जमा करने के लिये उन्हें बार-बार चक्कर कटाए जाते हैं। डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते समय पर बीमे की किस्त जमा नहीं होने पर उन्हें बेवजह पेनल्टी अदा करनी पड़ती है जिससे उन्हें हर बार नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस साल फरवरी माह में भी डाकघर में बहानेबाजी के चलते समय पर किस्त जमा नहीं की गयी थी।
अब फिर से बहानेबाजी कर उन्हें चक्कर कटाये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह डाकघर लक्सर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। दूसरी ओर,  कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि साधुराम चौहान का कहना है कि लक्सर डाकघर से देहात क्षेत्र की चौदह उपडाक घर की शाखा जुड़ी है। सभी शाखा के बीमा धारकों को बीमे की किस्त जमा करने के लिये परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन किस्त का पैसा जमा नहीं किया जा रहा है जिससे बीमा धारकों में डाक विभाग के प्रति भारी रोष बना हुआ है। बादशाहपुर स्थित उप डाकघर की शाखा के पोस्टमास्टर बालचंद सैनी का कहना है कि लक्सर डाकघर के पोस्टमास्टर ने नेट कनेक्टिविटी नहीं होने की बात कहकर बीमा धारकों की किस्त का पैसा लौटा दिया है जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें